दोस्तों हमारी परम्परा के अनुसार लोग धनतेरस पर चीजे खरीदते है लेकिन ऐसी भी बहुत सी चीजे है जो की आप अगर धनतेरस पर खरीदते है तो आपको धन हानि हो सकती है

हर साल की तरह ही इस साल भी दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा अबकी बार 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा |

और इस दिन आप सोना,चांदी श्री यंत्र,कुबेर यंत्र,पीतल के बर्तन,धनिया,झाड़ू आदि खरीद सकते हैं ये चीजे शुभ भी है और माता लक्ष्मी इससे खुश भी होती है.

आप धनतेरस पर नमक जरुर खरीदे क्योंकि धनतेरस पर नामक खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है इससे आपके घर में हो रहा क्लेश बंद हो जाता है |

लेकिन आपको धनतेरस पर कभी भी लोहे की कोई भी चीज नही खरीदनी चाहिए और ना ही कांच के बर्तन खरीदने चाहिए और आपको कोई भी धारदार या नुकुली चीज

बिलकुल भी नही खरीदनी चाहिए और आपको प्लास्टिक की चीज नही खरीदनी चाहिए आप धनतेरस पर सोने और चांदी या फिर पीतल की चीजें ही ख़रीदे |

ये कुछ ऐसी चीजे है जो की आपको धनतेरस पर बिलकुल भी नही खरीदनी चाहिए जिससे की माता लक्ष्मी आपसे हमेशा खुश रहे |