“Real Crime Story in Hindi 2025: Delhi Ashok Nagar में 19 साल की नेहा की दर्दनाक मौत”

राम राम दोस्तों मै हूँ विकाश राजपूत !!

23 जून 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे, आज का दिन इस 19 साल की मासूम लड़की की ज़िंदगी का सबसे भयानक दिन बनने वाला था। इस लड़की का नाम नेहा था, जो अपनी पूरी फैमिली के साथ दिल्ली के अशोकनगर में रहती थी। आज सुबह, यानी 23 जून 2025 को करीब 8:30 बजे, वह घर की छत के ऊपर पानी की टंकी को संभालने गई थी। लेकिन यह लड़की फिर कभी लौटकर नहीं आई????????

तो चलिए आज जानते है की आखिरकार क्या हुआ था उस 19 साल की लड़की के साथ आज की इस स्टोरी( Real Crime Story in Hindi 2025 ) में |

Delhi Ashok Nagar में 19 साल की नेहा की दर्दनाक मौत

कहानी की शुरुआत-5 साल पहले से होती है

दोस्तों, आज से करीब 5 साल पहले नेहा आठवीं से नौवीं क्लास में पढ़ती थी। वह पढ़ाई में काफी होशियार थी और हर किसी को दोस्त बनाना उसे पसंद था। वह हर एक व्यक्ति से मिलजुल कर रहती थी। काफी सालों तक सब कुछ सही चला, लेकिन फिर उसकी ज़िंदगी में एक खतरनाक मोड़ आ गया।

 

"Delhi Ashok Nagar Crime Story 2025: 19 साल की नेहा की मौत का सनसनीखेज सच"
नेहा

 

नेहा की ज़िंदगी में आया तौफीक, दोनों बने भाई-बहन

इसके बाद उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले एक किराएदार तौफीक से हुई, जो मुस्लिम धर्म से था। एक दिन तौफीक ने नेहा से कहा कि उसकी कोई बहन नहीं है, क्या वह उसकी बहन बन जाएगी? नेहा ने भी उसकी बात मान ली और रक्षाबंधन पर उसे भाई बना लिया और धीरे-धीरे दोनों काफी करीब आ गए फिर तौफीक नेहा के परिवार में पूरी तरह से घुलमिल गया वह अक्सर नेहा के घर खाने आता और उनके कई काम भी करता।

राधेश्याम-शिवानी की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत:- Click Here

दोनों को हुआ एक-दूसरे से प्यार

और करीब 2-3 साल इसी तरह गुजर गए। इस दौरान तौफीक ने नेहा के परिवार वालों के साथ भी बहुत नजदीकी बना ली थी नेहा अब उसे अपनी हर छोटी-बड़ी बात बताने लगी थी क्योकि वो उसको अपने भाई से ज्यादा एक सच्चा दोस्त समझती थी लेकीन तौफीक मन ही मन में नेहा को चाहने लगा और एक दिन उसने हिम्मत करके नेहा से अपने दिल की बात कह दी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए और भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनकर समय बिताने लगे और साल 2023 और 2024 भी इसी तरह निकल गया और 2025 की शुरुआत हुई।

"Delhi Ashok Nagar Crime Story 2025: 19 साल की नेहा की मौत का सनसनीखेज सच"
तौफीक

 

नेहा ने तोड़ा तौफीक से रिश्ता

इसके बाद नेहा के घर वालों को नेहा और तौफीक पर शक हुआ एक दिन उन्होंने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद नेहा के परिवार ने उसे आखिरी चेतावनी दी और धमकाया कि वह तौफीक से रिश्ता तोड़ ले नेहा ने भी परिवार की बात मानी और तौफीक से रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया और उससे बात करना बंद कर दिया।

तौफीक ने बनाया नेहा पर शादी का दबाव बनाया

इसके बाद तौफीक ने नेहा को कई बार कॉल किया, SMS किए, लेकिन नेहा ने न तो किसी फोन का जवाब दिया और न ही किसी मैसेज का जिसके बाद एक दिन तौफीक ने नेहा से मुलाकात की और पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही है?? तब नेहा ने कहा कि उनके धर्म अलग हैं और उनकी शादी नहीं हो सकती।

शादी के 15 दिन बाद दुल्हन ने किया दूल्हे का मर्डर:- Click Here

 

“उसने यह भी कहा कि उसकी ज़िंदगी में अब कोई और है और वह तौफीक से शादी नहीं करना चाहती। इसके बाद तौफीक ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन नेहा ने उसकी कोई बात नहीं मानी। इस खींचतान के बीच एक दिन उनके बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद तौफीक ने कसम खा ली कि वह किसी भी कीमत पर नेहा को किसी और का नहीं होने देगा और उसने नेहा को खत्म करने की साजिश रच डाली।”

नेहा को मारा पांचवीं मंज़िल से धक्का

इसी प्लान को अंजाम देने के लिए उसने पहले एक काले रंग का बुर्का खरीदा और फिर उसी बुर्के को पहनकर 23 जून 2025 की सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच नेहा के घर की छत पर जाकर छिप गया क्योंकि उसे पता था कि नेहा रोज़ सुबह छत पर पौधों को पानी देने जाती है। जैसे ही नेहा छत पर पहुंची, तौफीक ने उसका हाथ पकड़ लिया।

नेहा डर गई और चिल्लाने लगी। उसने नेहा पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन नेहा की चिल्लाहट सुनकर उसके पिता ऊपर की ओर दौड़े तब उन्होंने देखा की तौफीक ने नेहा को पांचवीं मंज़िल से धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गई और तौफीक वहां से भाग गया।

"Delhi Ashok Nagar Crime Story 2025: 19 साल की नेहा की मौत का सनसनीखेज सच"
नेहा और तौफीक

नेहा को पहुंचाया गया अस्पताल, लेकिन बचाया न जा सका

इसके बाद नेहा के पिता ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक नेहा की मौत हो चुकी थी इसके बाद नेहा के पिता ने पुलिस को पूरी घटना बताई, लेकिन नेहा का बयान दर्ज नहीं हो सका लेकिन नेहा की मौत के बाद यह मामला काफी बढ़ गया और जगह-जगह लोग प्रदर्शन करने लगे और पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा कि वह इस केस की गहराई से जांच करे।

पुलिस ने किया तौफीक को गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने तौफीक की पूरी जानकारी खंगाली तो पता चला कि वह टांडा गांव का रहने वाला है और दिल्ली में किराए पर रह रहा था। फिलहाल वह टांडा में ही छिपा हुआ था इसीलिए पुलिस तीन टीमों के साथ सादी वर्दी में टांडा पहुंची और उसकी निगरानी शुरू कर दी। पुलिस ने उसका फोन भी ट्रैक किया और फोन लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

तौफीक ने कबूला अपना गुनाह

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तौफीक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसके पुलिस को बताया की “वह जानबूझकर नेहा को मारना चाहता था, क्योंकि वह उससे रिश्ता तोड़ चुकी थी और किसी और से शादी करना चाहती थी। इसी वजह से उसने उसे मारने की साजिश रची और अंजाम तक पहुंचाया।”

यहां से आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं

पहला चैनल- Nirwan Fact

दूसरा चैंनल- First Tale

 

अभी तौफीक जेल में है और यह केस कोर्ट में चल रहा है उसे सज़ा नहीं सुनाई गई है।
आपका इस बारे ( ( Real Crime Story in Hindi 2025 ) में क्या कहना है? नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताना।

Leave a comment