Top 25+ Interesting Facts About Leopard: तेंदुवे के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

दोस्तों हमारी धरती अनेकों प्रकार के जीव जंतु रहते हैं जिनमें से काफी जीव जंतु तो बहुत ही ज्यादा खतरनाक और डरावने होते हैं जो कि दूसरे जानवरों को मार कर खाते हैं जिन्हें पाला नहीं जा सकता है जो की जंगल में रहते हैं वहीं कुछ ऐसे जानवर भी इस धरती पर मौजूद है जो की काफी ज्यादा प्यारे होते हैं और इंसानों के साथ काफी ज्यादा मिलजुल कर रहते हैं और इंसान इन जानवरों को पाल लेते हैं क्योंकि ये जानवर इंसानों की भावनाओं को समझ सकते हैं और आपने आज तक केवल ये सुना होगा कि पक्षी पेड़ों पर रहते हैं…

लेकिन इस धरती पर एक ऐसा जानवर भी है जो कि अपना ज्यादातर समय पेड़ के ऊपर ही रहकर गुजार देता है और ये जानवर काफी भारी भरकम होते हुए भी पेड़ पर कुछ ही सेकंड में चढ़ जाता है और ये जानवर चीता से काफी ज्यादा खतरनाक और ताकतवर है तो चलिए आज की इस मजेदार पोस्ट में जानते हैं तेंदुए से जुड़े हुए कुछ हैरान करने वाले रोचक तथ्यों के बारे में |

Top 25+ Interesting Facts About Leopard

1.दोस्तों तेंदुआ बड़ी बिल्ली प्रजाति का सबसे छोटा जानवर है जो की काफी ज्यादा खतरनाक होता है |

2.दोस्तों तेंदुआ अपनी जिन्दगी का ज्यादातर समय पेड़ पर रहकर ही गुजार देता है |

3.दोस्तों तेंदुआ अपने क्षेत्र निर्धारित करने के लिए पेड़ों पर पेशाब करता है और खरोच मार देता है जिससे कि दूसरे तेंदुए को पता चल जाता है कि ये तेंदुए का इलाका है और यहां पर हमें नहीं आना है |

4.दोस्तों एक मादा और नर तेंदुआ एक दूसरे के इलाके में तभी जानते हैं जब उन्हें संबंध बनाने होते हैं |

Top 25+ Interesting Facts About Leopard: Facts About Leopard In Hindi

5.दोस्तों तेंदुआ चीता की तरह दिन में शिकार नहीं करता है बल्कि रात में शिकार करता है |

6.दोस्तों तेंदुआ अपने शिकार को मारने के बाद पेड़ की ऊंची से ऊंची टहनी पर लेकर जाता है और वहां पर उसे खाता है क्योंकि धरती पर उसे डर रहता है कि कहीं उसका शिकार कोई शेर या फिर लकड़बग्घा ना छिन ले क्योंकि शेर और लकड़बग्घा जैसे जानवर ऊंची ऊंची टहनियों पर चढ़ने में सक्षम नहीं है |

7.दोस्तों आपको ये जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी कि एक तेंदुआ हिरण और एक जंगली सूअर को भी बड़ी ही आसानी से अपने जबड़े में दबाकर पेड़ की ऊंची से ऊंची टहनियों पर महज कुछ ही सेकंड के अंदर चढ़ जाता है क्योंकि ये पेड़ की ऊंची टहनियों में तेजी से चढ़ने के लिए निपुण होते हैं |

8.दोस्तों तेंदुए की टांगे बड़ी बिल्ली प्रजाति के सभी जानवरों में से सबसे छोटी होती है लेकिन इसका वजन भारी भरकम होता है |

9.दोस्तों अगर कभी चीता और तेंदुए का आमना सामना होता है तो तेंदुए की जीतने की संभावना बहुत ज्यादा है क्योंकि तेंदुआ भारी भरकम और खतरनाक जानवर होता है वही चीता एक हल्का-फुल्का और कमजोर जानवर होता है जो कि महज अपनी तेज गति की वजह से ही पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध है वैसे आप यहां पर क्लिक करके चीता के बारे में और भी मजेदार फैक्टस जान सकते हैं |

 

Top 25+ Interesting Facts About Leopard: Facts About Leopard In Hindi

10.दोस्तों तेंदुए पानी के अच्छे तैराक भी होते हैं एक तेंदुआ पानी में अच्छी तरह से कई किलोमीटर तक आराम से तैर सकता है |

11.दोस्तों हमारे भारत में रहने वाले तेंदुओ का रंग हल्का सुनहरा होता है और उनके शरीर पर काफी सारे काले धब्बे मौजूद होते हैं |

12.दोस्तों काले तेंदुए भी होते है जिनका पूरा शरीर ही काला होता है इसीलिए इन्हें ब्लैक पैंथर बोला जाता है |

13.दोस्तों ज्यादातर तेंदुए अफ्रीका और एशिया महाद्वीप में पाए जाते हैं दोस्तों प्रत्येक तेंदुए के शरीर पर उपस्थित छोटे-छोटे काले धब्बे अलग-अलग होते हैं मतलब की हर एक तेंदुए के शरीर पर उपस्थित काला धब्बा यूनिक होता है |

Top 25+ Interesting Facts About Leopard: Facts About Leopard In Hindi

14.दोस्तों बर्फ में रहने वाले तेंदुओं को हिम तेंदुए बोला जाता है जो कि अपना जीवन बर्फ में ही गुजार देते हैं |

15.दोस्तों भारत चीन पाकिस्तान के साथ नौ और देशों में हिम तेंदुए पाए जाते हैं |

16.दोस्तों एक तेंदुआ काफी ज्यादा चालाक और खतरनाक जानवर होता है |

17.दोस्तों एक तेंदुआ छुपकर शिकार करता है और ये अपना शिकार इतनी ज्यादा ख़ामोशी से करता है कि इसके शिकार को ये तक पता नही चल पाता है कि उसके पीछे एक खतरनाक तेंदुआ पड़ा है |

18.दोस्तों तेंदुए को अपना शिकार दिखते ही ये अपनी गर्दन नीचे कर लेता है और बिल्कुल हल्के हल्के पैरों से आकर उसके पीछे से हमला करके उसे मार देता है और फिर उसे पेड़ पर ले जाकर मजे से खाता है |

19.दोस्तों एक तेंदुआ 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है |

20.दोस्तों एक तेंदुए की आंखें काफी ज्यादा तेज होती है क्योंकि एक तेंदुआ रात में इंसानों से 7 गुना ज्यादा तेज देख सकता है |

Top 25+ Interesting Facts About Leopard: Facts About Leopard In Hindi

यहां से आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं

पहला चैनल- Nirwan Fact
दूसरा चैंनल- Nirwan Bhai

21.दोस्तों एक तेंदुआ झुंड में रहना बिलकुल भी पसंद नहीं करता है ये अकेला रहना पसंद करता है और एक तेंदुआ अकेला ही पेड़ पर रहता है हालांकि एक मादा और नर तेंदुआ केवल कुछ समय के लिए संभोग के लिए ही मिलते हैं बाकी दोनों अलग-अलग अकेले रहते हैं |

22.दोस्तों एक मादा तेंदुआ किसी भी समय बच्चों को जन्म दे सकती है एक मादा तेंदुआ एक बार में दो से तीन छोटे तेंदुए को जन्म देती है |

23.दोस्तों एक तेंदुए कि सुनने की क्षमता भी बहुत ज्यादा तेज होती है क्योंकि एक तेंदुआ इंसानों से 5 से 6 गुना ज्यादा तेज सुन सकता है |

Top 25+ Interesting Facts About Leopard: Facts About Leopard In Hindi

24.दोस्तों तेंदुए की प्रजाति बिल्ली प्रजाति की चौथी सबसे बड़ी प्रजाति है |

25.दोस्तों एक जंगल में रहने वाले तेंदुए की उम्र 12 से 17 वर्ष होती है |

निष्कर्ष

दोस्तों मैं आशा करता हूं कि आपको ये मजेदार जानकारी जरूर पसंद आई होगी मैंने आपको इस पोस्ट के अंदर पड़ी ही सरल और आसान भाषा में तेंदुए से जुड़े हुए कुछ हैरान करने वाले रोचक तथ्य बताएं हैं इसीलिए अगर आपको ये पोस्ट थोड़ी बहुत भी अच्छी लगी हो या फिर मजेदार लगी हो तो इस पोस्ट को एक बार अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें मैं विकास राजपूत आपसे विदा लेता हूं मिलता हूं आपसे दूसरी मजेदार पोस्ट में बहुत ही जल्द |

Leave a comment