जेब्रा के शरीर पर धारियां क्यों होती हैं: ज़ेबरा या घोड़ा कौन अधिक शक्तिशाली है

दोस्तों आपने कभी ना कभी ज़ेबरा तो देखा होगा और आपने घोड़ा भी जरुर देखा होगा और आपके मन में भी ये सवाल आया होगा की इस दोनों जानवरो में से कोंनसा जानवर ज़ेबरा है और कोंनसा जानवर घोड़ा है और इन दोनों में क्या अंतर होता है और घोड़े और ज़ेबरा में से कोंनसा जानवर ज्यादा ताकतवर है तो चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट में जानते है की ज़ेबरा और घोडे में क्या अंतर होता है और दोनों में से कोंनसा जानवर ज्यादा शक्तिशाली होता और ज़ेबरा के शरीर पर धारिया क्यों होती है ?

ज़ेबरा और घोड़े में अंतर

ज़ेबरा और घोड़े की शारीरिक बनावट

दोस्तों जैसा की आप जानते है की ज़ेबरा काली और सफेद और धरियो वाला जानवर होता है जबकि घोडे के शरीर पर कोई भी धारिया नहीं  होती है एक ज़ेब्रा करीब 2.6  मीटर  लम्बा हो सकता है और इसका वजन लगभग 400 किलोग्राम तक हो सकता है.

वहीं एक घोड़े का वजन 1000  किलोग्राम तक हो सकता है एक घोडा 65 kg\h की रफ्तार से दौड़ सकता है जिससे की ये बात तो साफ है की अगर कभी ज़ेब्रा और घोड़े की दौड़ हुयी तो घोड़े के जितने के चांस बहुत ज्यादा है.

जेब्रा के शरीर पर धारियां क्यों होती हैं: ज़ेबरा या घोड़ा कौन अधिक शक्तिशाली है?

दोनों का रहन सहन

दोस्तों एक घोडा इतना ज्यादा शक्तिशाली होता है की वह 24 घंटो तक बिना थके खड़ा रह सकता है क्योंकि घोड़े कभी-भी दूसरे जानवरो की तरह जमीन पर नहीं बैठ सकते है घोड़े कुछ मिनट के लिए जमीन पर लेट सकते है लेकिन कभी भी जमीन पर बैठ नहीं सकते है.

घोड़ा हमेशा खड़े रहकर ही सोता है और खड़े रहकर ही खाना खाता है घोड़ा जब सोता है तो वह अपने चारो पैरों में से एक पैर को कुछ देर के लिए ऊपर उठा लेता है और फिर कुछ देर बाद अपने दूसरे पैर को ऊपर उठा लेता है ऐसा करके घोड़ा अपने सभी पैरों को आराम दे देता है |

जबकी ज़ेबरा की भी हरकते लगभग एक घोड़े के समान होती है क्योंकि घोड़े की तरह ही ज़ेबरा भी खड़े रहकर ही सोता है और खड़े रहकर ही खाना खाता है हालांकि एक ज़ेबरा जमीन पर बेठ भी सकता है और सो भी सकता है.

लेकीन ज़ेब्रे ज्यादातर खड़े रहना ही पसंद करते है ज़ेब्रे  झुण्ड में रहना पसंद करते है क्योंकि ज़ेब्रा एक समाजिक जानवर होता है वह घोड़ो की तरह न तो बंधन में रह सकता है और ना ही घोड़ों की तरह अकेला रह सकता है |

ज़ेबरा के शरीर पर धारिया क्यों होती है ?  

दोस्तों आपको ये तो जरूर पता होगा की ज़ेबरा के शरीर पर धारिया होती है और आप कभी ना कभी ज़ेबरा को देखकर ये भी जरूर सोचते होंगे की ज़ेबरा के शरीर पर ये धारिया क्यों होती है ?

जेब्रा के शरीर पर धारियां क्यों होती हैं: ज़ेबरा या घोड़ा कौन अधिक शक्तिशाली है?

दोस्तों ज़ेब्रा के शरीर पर काली और सफेद धरिया होती है जो की ज़ेब्रा के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है क्योंकि ये धारिया ज़ेबरा को टेटज या त्सेत्से मक्खी से बचाती है.

त्सेत्से मक्खी उष्णकटिबंधीय अफ्रीका के गर्म इलाके में पायी जाती यह मक्खी इतनी ज्यादा खतरनाक होती है की अगर ये मक्खी किसी ज़ेबरा को काट ले तो यह मक्खी ज़ेबरा को नींद की बीमारी भी कर सकती है और इसके काटने से ज़ेबरा को गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती है.

इसी कारण ज़ेबरा के शरीर पर ये धारिया होती है क्योंकि इन धरियो के सफेद और काले रंग के होने के कारण ये प्रकाश का प्रावर्तन कर देती है जिससे की त्सेत्से मक्खी ज़ेबरा को काट नहीं पाती है क्योंकि धारियो के कारण इस मक्खी की आखें चकचोँद हो जाती है जिससे की इस मक्की को कुछ भी साफ देखाई नही देता है और ज़ेबरा गम्भीर बीमारी से बच जाते है,इसी वजह से ज़ेबरा के शरीर पर सफेद और काली धारिया होती है |

ज़ेबरा का असली रंग क्या है सफ़ेद या फिर काला ?

दोस्तों आप में से बहुत लोगो के मन से कभी ना कभी ये विचार तो जरुर आया होगा की ज़ेबरा का असली रंग क्या होता है काला या फिर सफ़ेद ?

दोस्तों कई शोधकर्ता इस बात को खोजने की कोशिश कर रहे थे उन्होंने अपने शोध मे बताया है की ज़ेबरा का असली रंग काला होता है सफ़ेद उसमे धारिया होती है.

दोस्तों इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है की जिस तरह हमारी अगुलियों के फिंगरप्रिंट( अगुलियों के निशान ) अलग-अलग होते है उसी प्रकार ज़ेबरा की शरीर पर धारिया भी अलग-अलग होती और प्रत्येक ज़ेबरा के शरीर पर धारिया भी अलग-अलग होती है |

 क्या ज़ेब्रा को हम अपने घर पर पाल सकते है ?

दोस्तों जैसा की आप जानते है की हम एक घोड़े को आराम से अपने घर पर पाल सकते है क्योंकी घोड़े बहुत ही ज्यादा शांत सभाव के होते है और सायद ही कोई घोड़ा किसी इंसान को नुकसान पहुचाता होगा क्योंकि घोड़ा इंसान की भावना को समझ सकता है और घोड़ा किसी भी व्यक्ति पर बिना वजह हमला नही करता है.

वही हम बात करे एक ज़ेबरा की तो दोस्तों ज़ेबरा एक समाझिक प्राणी है इससे अकेला और बंधन में रहना पसंद नही है इसे हम घर पर पाल नही सकते है क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा आक्रमक प्रवती के होते है और ये बिना वजह के भी किसी भी व्यक्ति पर आकर्मण कर देता है इसी वजह से हम इन्हे घर पर पाल नही सकते है |

ज़ेबरा या घोड़ा कौन अधिक शक्तिशाली है

दोस्तों हमने ज़ेबरा और घोड़े के बारे में जितनी भी बाते है थी उनके बारे में बात की और इन्ही बातों के आधार पर हम बोल सकते है कि अगर एक घोड़े और ज़ेबरा की दौड़ हो तो घोड़े के जितने के चांस बहुत ज्यादा होते है.

दोस्तों एक घोड़ा ज़ेबरा से ज्यादा तेज दौड़ सकता है और घोड़े का वजन भी एक ज़ेबरा से ज्यादा होता है और शारीरक बनावट में भी एक घोड़ा ज़ेबरा से बहुत ज्यादा आगे है इसीलिए हम बोल सकते है की घोडा ज़ेबरा से ज्यादा ताकतवर है और अगर घोड़े और ज़ेबरा की लड़ाई हो तो इस लड़ाई में एक घोड़ा ही जीतेगा |

ये पोस्ट भी जरुर पढ़े:-

Interesting Facts About Tiger In Hindi

फांसी देने से पहले जल्लाद कान में क्या कहता है

 

FAQ

Ques: 1 ज़ेबरा के शरीर पर धारियां क्यों होती हैं ?

Ans: दोस्तों जेबरा के शरीर पर उपस्थित काली और सफेद धारियां उसे हॉसफ्लाई से बचाने में मदद करती हैं जो की जेब्रा के शरीर पर चिपक पर खून चुस्ती हैं और यह काली और सफेद धारियां जेब्रा के शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है |

Ques: 2 क्या जेब्रा सोते समय खड़े हो जाते हैं ?

Ans: हां एक जेब्रा भी घोड़ों की तरह खड़े रहकर सो सकता है क्योंकि जेब्रा जंगल में रहता है इसीलिए उसे हर पल सतर्क रहना पड़ता है इसलिए वह खड़े रहकर ही सोता है |

Ques: 3 घोड़े और ज़ेबरा में क्या अंतर है?

Ans: दोस्तों घोड़े के शरीर पर जेब्रा की तरह कोई भी काली और सफेद धारियां नहीं होती हैं और एक घोड़ा ज़ेब्रा से ज्यादा ताकतवर होता है और जेब्रा से ज्यादा वजनदार होता है और जेब्रा से ज्यादा तेज गति से दौड़ सकता है |

Ques: 4 तेज घोड़ा या ज़ेबरा कौन सा है ?

Ans: दोस्तों एक घोड़ा ज़ेबरा से तेज गति से दौड़ सकता है क्योंकि एक ज़ेबरा महज 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है वहीं एक घोड़ा 55 मील प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से दौड़ सकता है और एक घोड़ा ज़ेबरा से ज्यादा दूर तक और ज्यादा लंबे समय तक दौड़ सकता है |

Ques: 5 ज़ेबरा घोड़ा है या गधा ?

Ans: दोस्तों एक ज़ेबरा दिखने में घोड़े जैसा कम और गधे जैसा ज्यादा दिखाई देता है हालांकि ज़ेबरा और गधे की बहुत सारी विशेषताएं एक दूसरे से मिलती है इसीलिए एक ज़ेबरा घोड़ा नहीं है बल्कि गधों की प्रजाति में आता है |

Ques: 6 जेब्रा और घोड़ों में क्या समानता है?

Ans:  दोस्तों वैसे तो जेब्रा और घोड़े में बहुत सी सामान्य ही देखी गई है लेकिन सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों ही जानवर शुद्ध शाकाहारी होते हैं और दोनों ही जानवर दौड़ने वाले जानवर होते हैं और चार पैर वाले जानवर होते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों मैं आशा करता हूँ की आपको ये घोड़े और ज़ेबरा के बारे में जानकारी जरुर पसंद आई होगी मैंने आपको इस पोस्ट के अंदर बहुत ही ज्यादा सरल भाषा में घोड़े और ज़ेबरा के बारे में बताया है इसलिए प्लीज इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर जरुर करे |

2 thoughts on “जेब्रा के शरीर पर धारियां क्यों होती हैं: ज़ेबरा या घोड़ा कौन अधिक शक्तिशाली है”

Leave a comment