विश्व का सबसे गरीब देश: बुरुंडी देश इतना गरीब क्यों है क्या कारण है इसके पीछे

दोस्तों गरीबी एक ऐसा शब्द है जो कि कहने को तो केवल एक छोटा सा शब्द है लेकिन ये शब्द लोगों की जिंदगी की एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम है आज हर देश में गरीब मौजूद है गरीब का मतलब ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए घर और खाने-पीने के लिए चीजे मौजूद नहीं होती हैं लेकिन दोस्तों जब भी गरीबों की बात आती है तो महंगाई को और बेरोजगारी को गरीबी का सबसे बड़ा कारण बताया जाता है.

लेकिन दोस्तों क्या आप एक ऐसे देश के बारे में जानते हैं जहां पर दुनिया के सबसे ज्यादा गरीब लोग रहते हैं मतलब की क्या आप दुनिया के सबसे गरीब देश के बारे में जानते हैं नहीं तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम जानते हैं दुनिया के सबसे गरीब देश के बारे में जहां की आधी से भी ज्यादा जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है |

विश्व का सबसे गरीब देश

दोस्तों पूरे विश्व का सबसे बड़ा गरीब देश बुरुंडी देश को माना जाता है जो कि पूर्वी अफ्रीका का एक छोटा सा देश है जो की दिखने में बहुत ही ज्यादा ब्यूटीफुल है लेकिन यहां पर कोई भी पर्यटक जाना पसंद नहीं करता है हालांकि पहले अमेरिका और इंग्लैंड के द्वारा बुरुंडी देश के ऊपर शासन किया जाता था लेकिन जब ये देश अमेरिका और इंग्लैंड से आजाद हुआ तब इसकी हालत सही थी लेकिन बाद में इस देश की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि ये देश दुनिया का सबसे बड़ा गरीब देश बन गया |

बुरुंडी देश में कितने गरीब हैं

दोस्तों बुरुंडी देश दुनिया का सबसे बड़ा गरीब देश है क्योंकि यहां पर उपस्थित 75% जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है मतलब कि इस देश की 75% जनसंख्या के पास ना ही तो रहने के लिए कोई घर है और ना ही खाने के लिए खाना है और इस देश की 75% जनसंख्या बेरोजगार है और दाने-दाने की मोहताज है |

बुरुंडी देश कहां है और इससे जुड़ी कुछ बातें

दोस्तों बुरुंडी देश पूर्वी अफ्रीका में स्थित ग्रेट लेक के क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा देश है जिसकी उत्तरी सीमा रवांडा से तथा दक्षिणी और पूर्वी सीमा तंजानिया से लगती है और पश्चिमी सीमा कांगो देश से मिलती है दोस्तों बुरुंडी की राजधानी गीतेगा है और इसे अफ्रीका महाद्वीप का हृदय भी कहा जाता है और यहां पर सबसे ज्यादा ईसाई धर्म के लोग रहते हैं जिनकी कुल जनसंख्या में आबादी 93% है मतलब कि ये देश ईसाइयों का देश है यहां पर केवल दो प्रतिशत ही मुस्लिम जनजाति रहती है और इस देश का क्षेत्रफल 27,834 km² है |

दुनिया का सबसे गरीब देश: बुरुंडी देश इतना गरीब क्यों है क्या कारण है इसके पीछे

यहां से आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं

पहला चैनल- Nirwan Fact
दूसरा चैंनल- Nirwan Bhai

बुरुंडी देश इतना गरीब क्यों है

दोस्तों बुरुंडी देश एक छोटा सा और प्यारा सा देश है लेकिन ये देश दुनिया का सबसे बड़ा गरीब देश है लेकिन ऐसा क्यों है तो दोस्तों इस देश का दुनिया का सबसे बड़ा गरीब देश होने की के पीछे की निम्न वजह है:-

शिक्षा की कमी

दोस्ती बुरुंडी देश एक बहुत छोटा देश है यहां पर रहने वाले 32% बच्चे अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी कर पाते हैं मतलब कि इस देश में केवल 32% बच्चे ही प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं बाकी बचे हुए बच्चे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से ये बच्चे नौकरी प्राप्त करने के काबिल नहीं बन पाते हैं और ना ही ये अपने देश की आर्थिक स्थिति को सुधार करने में वहां की सरकार की कोई मदद कर पाते हैं इसीलिए बुरुंडी देश के गरीब होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण वहां पर लोगों की शिक्षा की कमी भी है।

जलवायु और मौसम

दोस्तों बुरुंडी देश में जलवायु परिवर्तन बहुत ही जल्दी होता है यहां पर सुख आना बाढ़ आना तो केवल एक आम सी बात है जिसकी वजह से यहां के लोग खेती नहीं कर पाते हैं हालांकि यहां के लोग जब भी खेती करते हैं तभी वहां पर या तो सुख गिर जाता है या फिर बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसकी वजह से लोगों की सारी की सारी फसले खराब हो जाती है इसी वजह से यहां पर आज भी गरीब लोगों की जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है।

बेरोजगारी

दोस्तों बुरुंडी देश के गरीब होने की एक सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी भी है क्योंकि बुरुंडी देश में उपस्थित आदि से ज्यादा जनसंख्या बेरोजगारी का शिकार है क्योंकि वहां के लोगों में एक तो शिक्षा की बहुत ज्यादा कमी है जिसकी वजह से उन्हें रोजगार नहीं मिल पाता है और दूसरा अगर वह कृषि से रोजगार प्राप्त करने की कोशिश करते हैं तो वहां पर सुखा जैसी आपदाएं और बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जिनकी वजह से वो खेती भी नहीं कर पाते हैं इसीलिए चाहकर भी बुरुंडी देश अपनी गरीबी रेखा से ऊपर नहीं उठ पा रहा है और आज भी दुनिया का सबसे गरीब देश बना हुआ है |

दुनिया का सबसे गरीब देश: बुरुंडी देश इतना गरीब क्यों है क्या कारण है इसके पीछे

एक लंबा जनजातीय संघर्ष

दोस्तों जलवायु परिवर्तन,मौसम,बेरोजगारी और शिक्षा की कमी के अलावा इस देश के गरीब होने का सबसे बड़ा कारण एक लंबा चला जनजातीय संघर्ष भी है क्योंकि साल 1996 तक इस देश के हालात बिल्कुल सही थे और ये देश समृद्ध था लेकिन साल 1996 से लेकर 2005 तक यहां की तुत्सी, त्वा और हुतु जनजाति के बीच एक बहुत बड़ा जनजातीय संघर्ष चला जिसमें लाखों हजारों लोगों की जान चली गई.

और इसकी वजह से ही इस देश की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई और धीरे-धीरे इस देश के लोग बहुत ज्यादा गरीब होने लगे और ये देश दुनिया की सबसे गरीब देशो की लिस्ट में शामिल होता चला गया और आज इस देश की हालत इस कदर तक खराब हो चुकी हैं कि ये देश दुनिया का सबसे बड़ा गरीब देश घोषित हो चुका है जिसके पास रहने के लिए जगह नहीं है खाने के लिए भोजन नहीं है |

दोस्तों ये कुछ ऐसी सबसे बड़ी वजह है जो की बुरुंडी देश को दुनिया का सबसे गरीब देश बनाई हुई है और अगर इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाए और इस देश से भ्रष्टाचार जैसी और भी बहुत बड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जाए तो शायद ये देश दुनिया के सबसे बड़े गरीब देशो की लिस्ट से बाहर निकल सकता है हालांकि ये एक देखने लायक और बहुत ही सुंदर देश है लेकिन इस देश की गरीब देशो की लिस्ट में शामिल होने की वजह से यहां पर पर्यटक जाना पसंद नहीं करते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों में आशा करता हूं कि आपको यह बुरुन्डी देश के बारे में जानकारी जरूर पसंद आई होगी मैंने आपको इस पोस्ट के अंदर बड़ी ही सरल और आसान भाषा में दुनिया के सबसे गरीब देश के बारे में बताया है इसीलिए अगर आपको ये जानकारी थोड़ी बहुत भी अच्छी लगी हो या इनफॉर्मेटिव लगी हो तो इस पोस्ट को एक बार अपने दोस्तों से शेयर जरूर कर दें मैं विकास राजपूत आपसे आज की इस मजेदार पोस्ट में विदा लेता हूं मिलता हूं ऐसे ही दूसरी मजेदार पोस्ट में बहुत ही जल्द |

1 thought on “विश्व का सबसे गरीब देश: बुरुंडी देश इतना गरीब क्यों है क्या कारण है इसके पीछे”

Leave a comment