Top 35+ Facts About Burj Khalifa In Hindi: बुर्ज खलीफा के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

दोस्तों जब भी दुबई का नाम लिया जाता है तो हमारे मन में वहां की शानों शौखत और वहां के लोगों के ठाठ बाठ आने लगते हैं लेकिन ये नहीं हो सकता है कि दुबई का नाम लिया जाए और वहां की बिल्डिंग्स का नाम ना आए दोस्तों जब भी दुबई का नाम लिया जाता है तो वहां की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है और बहुत से लोग तो दुबई को केवल इसी सबसे ऊंची बिल्डिंग की वजह से जानते हैं.

लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि अगर आप दुबई की इस बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में घूमने के लिए जाते हैं तो आपको टॉप फ्लोर पर जाने की इजाजत नहीं है आप केवल नीचे वाले फ्लोरस् पर ही घूम सकते हैं लेकिन ऐसा क्यों तो चलिए आज की इस पोस्ट में जानते हैं दुबई की बुर्ज खलीफा से जुड़े कुछ ऐसे ही हैरान करने वाले रोचक तथ्यों के बारे में जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

Top 35+ Facts About Burj Khalifa In Hindi

1.दोस्तों बुर्ज खलीफा विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग है।

2.बुर्ज खलीफा को 96 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।

3.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग की ऊंचाई और डिजाइन की वजह से इस बिल्डिंग को अब तक सात बार वर्ल्ड रिकॉर्ड मिल चुके हैं।

4.बुर्ज खलीफा एक गगनचुंबी इमारत है जिसकी ऊंचाई करीब 826 मीटर है।

5.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के अंदर 163 फ्लोर्स है।

6.दोस्तों जहाँ फिलहाल बुर्ज खलीफा बिल्डिंग बनी है वहां पर पहले मिलिट्री कंपाउंड हुआ करता था।

7.दुबई की इस गगनचुंबी इमारत में 304 होटल है जहां पर दुबई का सबसे बेहतरीन खाना मिलता है।

Facts About Burj Khalifa In Hindi: बुर्ज खलीफा के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

8.बुर्ज खलीफा के अंदर 900 अपार्टमेंट्स है।

9.दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के अंदर दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट लगाई गई है।

10.बुर्ज खलीफा के अंदर 57 लिफ्ट है।

11.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में लगाई गई लिफ्ट 10 मीटर पर सेकंड की रफ्तार से चलती है।

12.दोस्तों बुर्ज खलीफा बिल्डिंग जितनी ज्यादा ऊंची है उससे कहीं ज्यादा मजबूत भी है क्योंकि इस बिल्डिंग को इतनी ज्यादा मजबूती से खड़ा किया गया है कि अगर कभी 7 मेग्नीट्यूड तीव्रता का भी भूकंप आ जाए तो भी इस बिल्डिंग का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा और न हीं ये बिल्डिंग की गिरेगी ।

13.इस बिल्डिंग को स्थिर और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इसका आकार Y आकर का रखा गया है और इसी आकार की वजह से ये बिल्डिंग दुबई की तेज हवाओं में भी टिकी रहती है।

14.बुर्ज खलीफा के अंदर ह्यूमन वेस्ट को एकत्रित करने की कोई भी व्यवस्था ना ही कोई भी पाइप लाइन व्यवस्था है बल्कि इस वेस्ट को बड़े-बड़े ट्रक्स में स्टोर करके शाम को शहर के बाहर फेंक दिया जाता है इस काम के लिए दुबई ने इस बिल्डिंग में बहुत सारे ट्रकस् लगा रखे हैं।

15.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग एफिल टावर से तीन गुना ज्यादा ऊंची है।

16.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को बनाने के लिए 12,000 मजदूरों ने एक साथ दिन रात मिलकर काम किया है।

Facts About Burj Khalifa In Hindi: बुर्ज खलीफा के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

17.ऐसा भी बोला जाता है की बुर्ज खलीफा की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से यहां पर सूर्य उदय होने से कुछ देर पहले ही दिखाई दे देता है और अस्त होने के कुछ देर बाद तक भी दिखाई देता है।

18.दोस्तों बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को बनाने के लिए 100,000 हाथियों के वजन के बराबर कंक्रीट का उपयोग किया गया है।

19.दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग को बनाने के लिए 5 A380 हवाई जहाज के वजन के बराबर एल्युमिनियम का उपयोग किया गया है ।

यहां से आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं

पहला चैनल- Nirwan Fact
दूसरा चैंनल- Nirwan Bhai

20.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के अंदर हर दिन तकरीबन 946,000 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है।

21.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के अंदर 100 वाट के करीब 360,000 बल्ब जलाए जा सकते हैं।

22.दोस्तों बुर्ज खलीफा बिल्डिंग की डिजाइन हायमेनोकालिस फूलों की डिजाइन की तरह की है।

Facts About Burj Khalifa In Hindi: बुर्ज खलीफा के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

23.बुर्ज खलीफा की 76 वी मंजिल के ऊपर मस्जिद बनाई गई है।

24.बुर्ज खलीफा को बनाने में 1,10,000 टन से ज्यादा कंक्रीट का उपयोग किया गया है।

25.दोस्तों इस मंजिल की ऊंचाई इतनी है कि इसकी सबसे निचली मंजिल और सबसे उपली मंजिल के बीच में 6-10 डिग्री सेल्सियस तापमान का अंतर रहता है।

26.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को बनाने में करीब 6 साल से ज्यादा का समय लगा है।

27.दोस्तों बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के अंदर एक साथ 35,000 से ज्यादा लोग रह सकते हैं |

28.बुर्ज खलीफा बिल्डिंग का भारी भाग पूरी तरह से कांच पैनलों से बना हुआ है जिसमें 26,000 कांच पैनल लगे हुए हैं जिन्हें साफ करने में 3 महीनो से ज्यादा का वक्त लगता है |

29.दोस्तों बुर्ज खलीफा बिल्डिंग की 76 वीं मंजिल के ऊपर दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल भी स्थित है।

30.दोस्तों आधिकारिक तौर पर बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को 4 जनवरी 2010 को खुला गया था।

31.दोस्तों बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के सभी फ्लावर्स पर छोटी-छोटी एलइडी लाइट्स लगाई गई है जिन्हें जब रात में जलाया जाता है तो ऐसा लगता है जैसे की कोई वीडियो प्ले हो रहा हो।

आपको ये पोस्ट भी पढ़नी चाहिए:-

विश्व का सबसे गरीब देश: बुरुंडी देश इतना गरीब क्यों है क्या कारण है इसके पीछे

Top 35+ Facts About North Korea In Hindi: नॉर्थ कोरिया के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य और कानून

भूख लगने पर अपने आप को ही खाने वाला जीव: Facts About Octopus In Hindi

ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें

एक ऐसा देश जहां सूर्य हरे रंग का दिखाई देता है, Amazing Facts About Antarctica

निष्कर्ष

दोस्तों मैं आशा करता हूं कि आपको ये बुर्ज खलीफा के बारे में जानकारी जरूर पसंद आई होगी मैंने आपको इस पोस्ट के अंदर बड़ी ही सरल और आसान भाषा में बुर्ज खलीफा के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्यों के बारे में बताया है इसीलिए अगर आपको ये पोस्ट थोड़ी बहुत भी इनफॉर्मेटिव लगी हो या फिर अगर मजेदार लगी हो तो इस पोस्ट को एक बार अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें मैं विकास राजपूत आपसे आज की इस मजेदार पोस्ट से विदा लेता हूं मिलता हूं आपसे ऐसे ही दूसरी मजेदार पोस्ट में बहुत ही जल्द |

1 thought on “Top 35+ Facts About Burj Khalifa In Hindi: बुर्ज खलीफा के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य”

Leave a comment