Iran Facts in Hindi 2025 | ईरान की 23 हैरान कर देने वाली बातें

दोस्तों, ईरान सिर्फ़ तेल के लिए प्रसिद्ध देश नहीं है, बल्कि यह देश अपनी रहस्यमयी संस्कृति और पुरानी सभ्यताओं के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। ईरान एक इस्लामिक देश है और यह एक पहाड़ी इलाका है। यहां के ज़्यादातर हिस्सों में ऊँची-ऊँची पहाड़ियाँ और पठार पाए जाते हैं।

ईरान पहले फारसी साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था और पूरी तरह से इस्लामी देश होने की वजह से यहां इस्लामी कानून चलते हैं और इन कानूनों को लेकर हमेशा विवाद बना रहता है। हाल ही के दिनों में ईरान और इज़राइल के विवाद के कारण यह देश फिर से चर्चा में है।

लेकिन दोस्तों, आज मैं आपको ईरान से जुड़ी कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली और अजीब बातें बताने जा रहा हूं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी हों।
मैं हूं विकास राजपूत, तो आइए जानते हैं ईरान की अनसुनी सच्चाइयों के बारे में……..

Top 20+ Iran Facts in Hindi 2025

1.ईरान में महिलाएं जज की पढ़ाई करके जज तो बन सकती हैं, लेकिन वे कोर्ट में अपना फैसला नहीं सुना सकतीं। उन्हें केवल जज की सलाहकार की भूमिका मिलती है।

2.ईरान में नेटफ्लिक्स, हॉलीवुड और बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में बैन हैं लेकिन वहां के लोग चोरी-छिपे इन्हें पेन ड्राइव या दूसरी चीजों के ज़रिए देखते हैं।

3. ईरान में महिलाएं स्टेडियम में पुरुषों के साथ बैठकर मैच नहीं देख सकतीं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें जेल हो सकती है।

4.ईरान ने अपना अलग इंटरनेट सिस्टम बनाया है, जहां सरकार तय करती है कि जनता क्या देखेगी। यह इंटरनेट पूरी तरह से सरकार की निगरानी में होता है।

5.एशियाई चीता (Asiatic Cheetah) दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है, और यह केवल ईरान में ही पाया जाता है। अब इनकी संख्या सिर्फ़ 14 के आसपास रह गई है।

6.2011 में ईरान में युवकों को कबूतर पालने से मना कर दिया गया था क्योंकि सरकार को शक था कि वे कबूतरों के ज़रिए एक-दूसरे को संदेश भेज सकते हैं।

7.ईरान की करेंसी रियाल इतनी कमजोर है कि एक ब्रेड खरीदने के लिए हजारों रियाल खर्च करने पड़ते हैं।

8.ईरान के पास एक गुप्त साइबर आर्मी है, जिसका नाम Ashiyane है। इसका काम विदेशी वेबसाइट्स, खासकर अमेरिका और इज़राइल की साइट्स को हैक करना है।

इज़राइल देश के बारे मे 20 हैरान करने वाले रोचक तथ्य:- Click Here

 

9.ईरान क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का 18वां सबसे बड़ा देश है और यहां करीब 80 मिलियन (8 करोड़) से ज्यादा आबादी रहती है।

Iran Facts in Hindi | ईरान की 23 हैरान कर देने वाली बातें

10.ईरान का राजधर्म इस्लाम है, और यहां इस्लामी धर्म का कड़ा पालन किया जाता है।

11.दोस्तों ईरान के लोग कुर्सी-टेबल पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर चटाई और गद्दी बिछाकर खाना खाते हैं।

12. ईरान में शादी के बाद पति-पत्नी को ऑफिशियल प्रमाणपत्र पाने से पहले 1 घंटे का गर्भनिरोधक विषय पर लेक्चर सुनना अनिवार्य होता है।

13.ईरान में हिजाब पहनना 13–15 वर्ष की लड़कियों के लिए अनिवार्य है, जबकि पुरुष किसी भी प्रकार के कपड़े पहन सकते हैं।

14.ईरान में केवल एक ही नदी है — करून नदी। इसके अलावा कोई अन्य प्राकृतिक नदी नहीं है।

15.यदि कोई महिला हिजाब नहीं पहनती है, तो उसे जेल, जुर्माना या सार्वजनिक दंड मिल सकता है।

16.यहां लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 13 वर्ष और लड़कों की 15 वर्ष है। इससे कम उम्र में भी शादी कानूनी है।

17.ईरान में कई बार 10 से 12 साल की बच्चियों की भी शादी कर दी जाती है — और यह कानूनी रूप से वैध है।

गर्मी के दिनों में मटका का पानी ठंडा क्यों होता हैं?:- Click Here

 

18. ईरान में तलाक के मामले में पुरुषों को ज्यादा अधिकार हैं, वे बिना किसी ठोस वजह के भी तलाक दे सकते हैं।

19. ईरान में अगर किसी पुरुष और महिला का तलाक होता है तो तलाक के बाद ज़्यादातर मामलों में बच्चों की कस्टडी पुरुष को ही मिलती हैं।

Iran Facts in Hindi | ईरान की 23 हैरान कर देने वाली बातें

20. ईरान में अगर कोई महिला गवाही देती है तो उस महिला की गवाही कोर्ट में तभी मानी जाती है जब उनके साथ कोई पुरुष या दूसरी महिला गवाह हो ईरान में अकेली महिला की गवाही मान्य नहीं होती।

21.यदि ईरान में किसी लड़की और लड़के के माता-पिता की मृत्यु हो जाती है, तो बेटे को बेटी की तुलना में दोगुनी संपत्ति मिलती है।

और पति की मृत्यु पर पत्नी को उसकी कुल संपत्ति का केवल चौथाई हिस्सा मिलता है।

22. ईरान में कोई भी महिला बिना पति या पिता की अनुमति के विदेश यात्रा नहीं कर सकती।

23.ईरान में पुरुष एक से अधिक शादियां कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं को केवल एक ही पति रखने की अनुमति है।

निष्कर्ष

दोस्तों, ये थे ईरान के कुछ अनोखे और चौंकाने वाले कानून। इनसे ये साफ़ पता चलता है कि ईरान में पुरुषों को महिलाओं से ज़्यादा अधिकार मिले हुए हैं। महिला अधिकारों को यहां बहुत सीमित कर दिया गया है।

चेतावनी

ये जानकारी अलग-अलग वेबसाइट्स, यूट्यूब चैनल्स, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से एकत्र की गई है इसमें हमारी कोई निजी राय नहीं है और हम इसकी सच्चाई का दावा नहीं करते।

भारत माता की जय 🙏

राम राम दोस्तों…

1 thought on “Iran Facts in Hindi 2025 | ईरान की 23 हैरान कर देने वाली बातें”

  1. यह “Iran Facts in Hindi 2025” वाला लेख बेहद रोचक और जानकारी से भरा हुआ है! ईरान के बारे में इतने अनोखे और महत्वपूर्ण तथ्यों को इतने सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है कि पढ़कर बहुत कुछ नया जानने को मिला। इतिहास, संस्कृति और अन्य पहलुओं को इतने स्पष्ट ढंग से समझाया गया है कि यह विद्यार्थियों और सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक शानदार संसाधन है। इतना बेहतरीन कंटेंट शेयर करने के लिए धन्यवाद—कृपया ऐसे ही ज्ञानवर्धक और रोमांचक लेख शेयर करते रहें!

    Reply

Leave a comment