ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें

दोस्तों अपने ब्लू व्हेल का नाम तो जरुर सुना होगा जो कि इस धरती का सबसे बड़ा प्राणी है हालांकि ये समुद्र में पाया जाता है जो की बहुत ही बड़ा और विशालकाय जीव है जो की 50 मिलियन वर्ष पहले से ही धरती पर मौजूद है दोस्तों ब्लू व्हेल मछली समुद्र की काफी ज्यादा गहराई में पाई जाती है जिस पर बहुत सारी हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है ब्लू व्हेल के खतरनाक शिकार करने के तरीका पर लेकिन दोस्तों इन्ही फिल्मो और कहानियों ने हमारे मन में ब्लू व्हेल के बारे में ऐसी ऐसी गलत बातें बिठा रखी है.

जिनका वास्तविकता से कोई भी संबंध नहीं है फिल्मो में दिखाया जाता है की ब्लू व्हेल मछली बड़े-बड़े जहाजों को तोड़ देती है इंसानो को खा जाती है और बड़ी-बड़ी मछलियों का शिकार करती है लेकिन ये सब बातें वास्तविकता से काफी ज्यादा अलग है तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको ब्लू व्हेल के बारे में कुछ ऐसे ही झूठों के बारे में बताते हैं और इस पोस्ट में हम ब्लू व्हेल की कुछ रोचक बातों की भी बात करें ।

ब्लू व्हेल के बारे में बोले कुछ झूठे

ब्लू व्हेल का जहाज को तोड़ना और इंसानों का निगलना

दोस्तों अक्सर अपने हॉलीवुड फिल्मों में और कहानियों में ये सुना होगा की ब्लू व्हेल काफी ज्यादा विशालकाय जीव है और ये बड़ी से बड़े जहाज को भी आसानी से निगल सकती है और आपको फिल्मों में ये भी दिखाया जाता है कि कैसे ब्लू व्हेल मछली बड़े-बड़े जहाज को बीच से तोड़ देती है और उन्हें निगल जाती है और साथ ही इंसानों को भी लेकिन दोस्तों इस बात का वास्तविकता से कहीं भी दूर-दूर से रिश्ता नहीं है.

क्योंकि ब्लू व्हेल मछली साइज में तो काफी ज्यादा बड़ी होती ही है क्योंकि यह ब्लू व्हेल मछली का साइज यानी कि आकर 30 मीटर तक होता है और ये 4.5 से लेकर 5 मीटर तक ऊंची बढ़ सकती है वही ब्लू व्हेल मछली की जीभ का वजन भी एक हाथी के बराबर होता है इसीलिए इन सब बातों को देखकर हम समझ लेते हैं की ब्लू व्हेल मछली काफी ज्यादा खतरनाक प्राणी है.

लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है ब्लू व्हेल मछली ना तो किसी भी बड़े जहाज को निगल सकती है और ना ही किसी भी इंसान को निगल सकती है हालांकि इसका आकार काफी बड़ा होता है लेकिन इसके पूरे आकार की तुलना में इसके गले का और खाने को निगलने वाली नली का आकार काफी ज्यादा छोटा होता है और ये काफी पतली होती है क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लू व्हेल मछली के गले की नली का आकार महज एक तरबूज के जितना ही होता है.

ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें

इसीलिए ये किसी भी इंसान को नहीं निगल सकती है और ना ही किसी भी जहाज को निगल सकती है क्योंकि अगर ये किसी भी जहाज या फिर किसी भी इंसान को निगलने की कोशिश करती है तो वह इसके पेट तक नहीं पहुंचेगा हालांकि जब ब्लू व्हेल को गुस्सा आता है तो ये किसी भी इंसान को अपने दांतों से जरूर मार सकती है लेकिन ये बात पूरी तरह से गलत है की ब्लू व्हेल मछली किसी भी इंसान को सीधे ही निगल सकती है इसका वास्तविकता से कोई भी संबंध नहीं है।

ब्लू व्हेल एक मछली नहीं है 

दोस्तों आप आज तक केवल ये ही सुनते आ रहे हैं की ब्लू व्हेल मछली बहुत ही बड़ी होती है और इसका आकार धरती पर सबसे ज्यादा बड़ा होता है लेकिन दोस्तों ब्लू व्हेल मछली एक मछली नहीं है बल्कि ये एक मेमल है मतलब की ब्लू व्हेल मछली एक स्तनधारी है जैसे कि मनुष्य एक स्तनधारी है वैसे ही ब्लू व्हेल मछली भी एक स्तनधारी जीव है कहने का सीधा मतलब ये है की ब्लू व्हेल मछली दूसरी मछलियों की तरह अंडे नहीं देती है.

बल्कि बच्चा पैदा करती है और ये मछली अपने बच्चों को दूध भी पिलाती है और आपको ये जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी की ब्लू व्हेल का बच्चा जब पैदा होता है तब उसका वजन 2.5 टन से लेकर 7.5 टन तक हो सकता है और ब्लू व्हेल के एक बच्चे का वजन हर मिनट 3.7 किलोग्राम तक बढ़ता रहता है.

और ब्लू व्हेल के बच्चे को 1 दिन में 200 लीटर से लेकर 250 लीटर दूध की जरूरत पड़ती है मतलब की ब्लू व्हेल बच्चा पैदा करती है और दूध देती है इसी वजह से इसे मछलियों की श्रेणी से बाहर रखा गया है इसीलिए आप ब्लू व्हेल को ब्लू व्हेल मछली नहीं बोल सकते हैं बल्कि ब्लू व्हेल जानवर बोल सकते हैं।

ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें

यहां से आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं

पहला चैनल- Nirwan Fact
दूसरा चैंनल- Nirwan Bhai

ब्लू व्हेल नहीं लेती है गिल्स से सांस 

दोस्तों जैसा कि मैंने आपको पहले बता दिया है की ब्लू व्हेल मछली एक मछली नहीं है बल्कि एक मेमल है यानी कि स्तनधारी है लेकिन हमारे बीच में एक और झूठ बोला जाता है की ब्लू व्हेल मछली अपनी गिल्स से दूसरी मछलियों की तरह ही सांस लेती है लेकिन ऐसा नहीं है ब्लू व्हेल मछली अपनी गिल्स से सांस नहीं लेती है क्योंकि ब्लू व्हेल मछली पानी के अंदर सांस नहीं ले सकती है.

ब्लू व्हेल मछली को सांस लेने के लिए पानी की सतह पर आना होता है क्योंकि ब्लू व्हेल मछली के सर पर एक होल होता है यानी कि छेद होता है जिसके जरिए ब्लू व्हेल मछली श्वास लेती है और एक ब्लू व्हेल मछली 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक अपने सांस को रोक सकती है मतलब की ब्लू व्हेल मछली को स्वांस लेने के लिए कुछ-कुछ देर बाद पानी की सतह पर आना ही पड़ता है ।

ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें

ब्लू व्हेल का दिमाग

दोस्तों ब्लू व्हेल का नाम सुनते ही हमें लगता है की ब्लू व्हेल मछली बहुत बड़ा प्राणी है इसीलिए उसका दिमाग भी बहुत ही ज्यादा बड़ा होगा लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की ब्लू व्हेल मछली का दिमाग उसके शरीर से बहुत ही ज्यादा छोटा होता है अगर अनुमान लगाया जाए तो ब्लू व्हेल का दिमाग उसके शरीर से 0.007 पर्सेंट होता है मतलब की ब्लू व्हेल के दिमाग का वजन महज 6.92 किलोग्राम ही होता है।

दुनिया की सबसे तेज दहाड़ या फिर आवाज

दोस्तों आज तक केवल आप शेर की दहाड़ को ही दुनिया की सबसे तेज और सबसे खतरनाक दहाड़ मानते आ रहे होंगे लेकिन दोस्तों शेर के अलावा स्पर्म व्हेल एक ऐसी स्तनधारी मछली की प्रजाति है जिसकी दहाड़ इस दुनिया की सबसे तेज जानवरों की दहाड़ है क्योंकि ये मछली 230 डेसीबल कि दहाड़ निकाल सकती है वहीं अगर हम बात करें ब्लू व्हेल मछली की दहाड़ की तो ब्लू व्हेल मछली 180 डेसीबल की दहाड़ निकाल सकती है.

और ब्लू व्हेल मछली की दहाड़ को 1000 मील दूर से भी सुना जा सकता है मतलब की ब्लू व्हेल मछली की दहाड़ जेट इंजन की आवाज से भी बहुत ज्यादा तेज है क्योंकि जेट इंजन की आवाज महज 140 डेसीबल की ही होती है इसी वजह से आप देख सकते हैं की ब्लू व्हेल मछली कितना खतरनाक प्राणी ।

ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें

दोस्तों ये कुछ ब्लू व्हेल के बारे में ऐसे झूठ है जो की आप आज तक भी सच माने आ रहे थे |

निष्कर्ष

दोस्तों ब्लू व्हेल के बारे में ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा मैंने आपको इस पोस्ट के अंदर बड़ी ही आसान भाषा में ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ और रोचक बातों के बारे में बताया है इसीलिए अगर आपको ये पोस्ट थोड़ी बहुत भी अच्छी लगी हो या इनफॉर्मेटिव लगी हो तो मैं आशा करता हूं कि आप इस पोस्ट को एक बार अपने दोस्तों से शेयर जरूर करेंगे मैं विकास राजपूत आपसे आज इस पोस्ट में विदा लेता हूं मिलता हूं बहुत ही जल्द दूसरी पोस्ट में |

2 thoughts on “ब्लू व्हेल के बारे में बोले गए कुछ झूठ: ब्लू व्हेल के बारे में रोचक बातें”

Leave a comment