Facts About Honey Badger In Hindi: हनी बेजर के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

दोस्तों जंगल का सबसे ज्यादा खतरनाक और सबसे ज्यादा खूंखार जानवर शेर को बोला जाता है और अपनी ताकत की वजह से ही शेर जंगल का राजा है लेकिन दोस्तों शेर से भी ज्यादा खतरनाक है बाघ को माना जाता है जो की फुर्ती और ताकत के मामले में शेर से काफी ज्यादा खतरनाक है और जब भी दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों की बात आती है तो सबसे पहले शेर,चीता,टाइगर और लकड़बग्घा का नाम लिया जाता है…

लेकिन दोस्तों अगर मैं आपसे कहूं कि इस धरती पर एक ऐसा जानवर भी है जिससे जंगल का राजा खुद शेर भी डरता है और इस जानवर से जंगल का राजा शेर,टाइगर चीता और लकड़बग्घा भी उलझना नही चाहते है और अगर कभी इस जानवर के साथ इनका पंगा हो भी जाता है तो ये जानवर इन्हें अच्छी तरह से जमीन पर दे दे कर मारता है और इन्हें जमीन पर धूल चटा देता है.

हालांकि दोस्तों ये जानवर बहुत ही ज्यादा छोटा होता है लेकिन फिर भी ये पूरे जंगल के जानवरों के नाक में दम करके रखता है इसी वजह से जंगल के खतरनाक से खतरनाक जानवर इस जानवर से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं क्योंकि ये  एक ऐसा जानवर है जिस पर जिस पर ना तो कोई सांप का जहर असर करता है

और ना ही बिच्छू का जहर असर करता है और ना ही ये बड़े से बड़े शिकारी जानवर से घबराता है और डरता है बल्कि ये सीधा उस जानवर के सामने निडरता से लड़ता है तो चलिए आज किस मजेदार पोस्ट में एक ऐसे जानवर के बारे में जानते हैं जिसे जंगल का राजा खुद शेर भी डरता है |

Facts About Honey Badger In Hindi

1.दोस्तों हनी बेजर एक छोटे कद वाला जानवर होता है जो की नेवले जितना ही बड़ा होता है और उसके जितना ही ऊंचा होता है |

2.दोस्तों हनी बेजर जंगल का ही नहीं बल्कि इस धरती का सबसे निडर जानवर है |

3.दोस्तों हनी बेजर को मेलिवोरा कैपेंसिस के नाम से भी जाना जाता है |

4.हनी बेजर जंगल के राजा शेर से भी लड़ने से नहीं कतराता है क्योंकि ये काफी ज्यादा निडर होता है और अगर कभी शेर इस जानवर के साथ छेड़खानी करता है तो ये शेर को बुरी तरह से हरा देता है क्योंकि ये काफी ज्यादा फुर्तीला और काफी ज्यादा गुस्से वाला जानवर होता है इसीलिए शेर अक्सर इस जानवर से दूरी बनाकर रखते हैं |

5.हनी बेजर एक स्तनधारी जानवर होता है जो कि बच्चा पैदा करता है और दूध देता है |

6.दोस्तों हनी बेजर से जंगल का राजा शेर,टाइगर,लकड़बग्घा और चीता और भी जंगल के सभी जानवर डरते हैं क्योंकि ये जानवर निडर होता है और ये किसी भी जानवर पर हमला करने से नहीं कतराता है बल्कि उनका निडरता से सामना करता है और दूसरे जानवरों का जीना मुश्किल कर देता है |

Facts About Honey Badger In Hindi: हनी बेजर के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

यहां से आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं

पहला चैनल- Nirwan Fact
दूसरा चैंनल- Nirwan Bhai

7.दोस्तों हनी बेजर काफी ज्यादा गुस्से वाला जानवर होता है |

8.दोस्तों हनी बेजर दुनिया का सबसे निडर जानवर है इसीलिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है |

9.दोस्तों हनी बेजर की लंबाई महज 24 से 30 इंच के बीच होती है |

10.दोस्तों हनी बेजर एक सर्वाहारी जानवर होता है क्योंकि ये मांस भी खा सकता है और फल फ्रूट भी खा सकता है |

11.दोस्तों हनी बेजर का वजन 5 किलोग्राम लेकर 30 किलोग्राम के बीच होता है लेकिन फिर भी ये बड़े से बड़े शिकार को उसकी नानी याद दिला देता है |

12.हनी बेजर मस्टेलिडाए के परिवार का सदस्य है |

13.दोस्तों हनी बेजर इतना ज्यादा खतरनाक और निडर जानवर होता है कि ये बहुत बार शेर से उसका शिकार किया गया शिकार भी छीन लेता है |

14.दोस्तों हनी बेजर एक काफी ज्यादा गुस्से वाला और एक अडियल जानवर होता है जो कि किसी भी जानवर से उलझने में और उससे लड़ाई करने के लिए हमेशा तैयार रहता है |

15.हनी बेजर विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीपों में,अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया में विशेषतय पाया जाता है |

16.एक हनी बेजर की त्वचा काफी ज्यादा मोटी होती है जिससे कि जब ये दूसरे जानवर से लड़ता है तो दूसरे जानवरों का उसके शरीर पर घाव करना और इसे मार पाना नामुमकिन बन जाता है और दोस्तों एक स्टडी में ये बात भी साफ हुई है कि अगर हनी बेजर कि त्वचा पर बंदूक की गोली मारी जाए तो ये भी हो सकता है की बंदूक की गोली हनी बेजर की त्वचा से टकराकर दूसरी दिशा में लौट जाए यानी कि हो सकता है की हनी बेजर की त्वचा बुलेट प्रूफ हो |

17.हनी बेजर को शहद का काफी ज्यादा शौक होता है इसीलिए ये दिन भर पूरे जंगल में शहद को ढूंढता रहता है |

18.दोस्तों जब हनी बेजर को शहद खाने के लिए मिल जाता है तो ये अपने शरीर से एक ऐसी दुर्गंध निकलता है जिससे की शहद पर लगी सभी मक्खियाँ उड़ जाती है और फिर हनी बेजर आराम से शहद की पार्टी कर पता है और दोस्तों बहुत सी रिपोर्ट में और वीडियो में ये भी देखा गया है की हनी बेजर पर बहुत सारी मक्खियों भी हमला कर देती हैं लेकिन फिर भी हनी बेजर को कुछ भी नहीं होता है क्योंकि इसकी त्वचा इतनी ज्यादा मोटी होती है की मक्खियों का डंक उसके शरीर के अंदर तक पहुंच ही नहीं पता है इसीलिए हनी बेजर को मधुमक्खियां से भी कोई खतरा नहीं होता है |

19.दोस्तों हनी बेजर इतना ज्यादा निडर होता है कि ये दुनिया के सबसे जहरीले सांप को भी मात दे सकता है और बहुत से ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिनमें हनी बेजर दुनिया के सबसे जहरीले सांप को मार कर खा जाता है जिससे की ये पता चलता है की हनी बेजर माँसाहारी होते है और दोस्तों इसके अलावा ये किंग कोबरा और पाइथन से भी नहीं घबराता है उसे भी मारकर खा जाता है |

Facts About Honey Badger In Hindi: हनी बेजर के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

20.दोस्तों अगर हनी बेजर को दुनिया का सबसे जहरीला सांप भी काट ले तब भी हनी बेजर को कुछ नहीं होता है और ना ही इसके शरीर में जहर फैलता है क्योंकि पहली बात तो ये की हनी बेजर की त्वचा इतनी ज्यादा मोटी होती है कि सांप का जहर हनी बेजर के शरीर तक पहुंच ही नहीं पता है….

और दूसरा कारण ये है की हनी बेजर की त्वचा में एक ऐसी एंटीबॉडी होता है जो की दुनिया के जहरीले से जहरीले जहर को अपने आप ही डिस्ट्रॉय कर सकता है यानी कि नष्ट कर सकता है जिससे की हनी बेजर को किसी भी जहर से मारा नहीं जा सकता है चाहे फिर वह दुनिया का सबसे जहरीला सांप ही क्यों ना हो |

21.दोस्तों हनी बेजर को दुनिया के सबसे जहरीले बिच्छू के जहर से भी कुछ नहीं होता है और अक्सर हनी बेजर की माँ अपने छोटे बच्चों को बिच्छू के बाड़े में ले जाकर छोड़ देती है और वहा छोटे हनी बेजर जब बिच्छूओ के साथ खेलते हैं तब बिच्छू उनके चेहरे पर काफी डंक मारते हैं जिससे कि उन्हें दर्द होता है लेकिन उनकी मौत नहीं होती है और वहीं से है हनी बेजर की निडरता की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है जो कि उसकी मां से ही उन्हें दी जाती है

22.दोस्तों हनी बेजर के नाखून और दांत इतने ज्यादा नुकीले और धारधार होते हैं कि ये एक कछुए की सेल को भी बड़ी आसानी से तोड़ सकते हैं |

23.दोस्तों आपको ये जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी की हनी बेजर अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी अपना खुद का घर नहीं बनता है बल्कि हनी बेजर हमेशा लोमड़ियों और सियार के घरों पर कब्जा कर लेता है और उन्हें में रहता है ।

24.दोस्तों हनी बेजर अपने तेज नाखूनों की वजह से जमीन के अंदर 20 से 30 फीट गहरा गढ़ा खोद सकता है और इसी सुरंग के अंदर हनी बेज रहता है |

निष्कर्ष

दोस्तों आशा करता हूं कि आपको ये मजेदार जानकारी जरूर पसंद आई होगी मैंने आपको इस पोस्ट के अंदर बड़ी ही सरल और आसान भाषा में दुनिया के सबसे निडर जानवर के बारे में बताया है हमने इस पोस्ट के अंदर हनी बेजर के बारे में कुछ हैरान करने वाले रोचक तथ्यों की बात की है इसलिए अगर आपको ये पोस्ट थोड़ी बहुत ही मजेदार या इनफॉर्मेटिव लगी हो तो इस पोस्ट को एक बार अपने दोस्तों शेयर जरूर करें मैं विकास राजपूत आपसे आज की इस मजेदार पोस्ट से विदा लेता हूं मिलता हु ऐसी ही मजेदार दूसरी पोस्ट में बहुत ही जल्द |

2 thoughts on “Facts About Honey Badger In Hindi: हनी बेजर के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य”

Leave a comment